Tuesday, May, 05,2026

कांग्रेस ही कर सकती है लोकतंत्र की रक्षा: अशोक गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और हालिया चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की अपील की है। गहलोत ने कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस देश को कांग्रेस की जरूरत है और कांग्रेस ही लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल सहित कुछ राज्यों के नतीजे निराशाजनक हैं, लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ता हतोत्साहित नहीं होंगे।

उन्होंने आह्वान किया कि राजस्थान सहित देशभर के कार्यकर्ता संकल्प लेकर कठिन परिश्रम के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटें। केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत पर गहलोत ने मतदाताओं का आभार जताते हुए गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत केरल की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा और UDF की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में UDF सरकार के सुशासन की उम्मीद जताई। वहीं बंगाल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery